✕
समुद्र की सैर पर निकला सबसे बड़ा कूज
By EditorialPublished on
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज (world's biggest cruise), आईकॉन ऑफ द सीज अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकल गया है। 1200 फीट लंबे और 20 मंजिला ऊंचे इस क्रूज में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। मियामी बीच से आईकॉन ऑफ द सीज ने 27 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की है।

x

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज (world's biggest cruise), आईकॉन ऑफ द सीज अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकल गया है। 1200 फीट लंबे और 20 मंजिला ऊंचे इस क्रूज में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। मियामी बीच से आईकॉन ऑफ द सीज ने 27 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की है। यह सात दिन समुद्र में बिताएगा। आईकॉन ऑफ द सीज में काफी कुछ खास है। यह क्रूज शिप टाइटैनिक जहाज से पांच गुना बड़ा है। इसमें विशाल वॉटरपार्क सहित कई शानदार और दंग कर देने वाली सुविधाएं हैं। शिप की मालिक रॉयल कैरिबियन का दावा है इस जहाज पर लोगों को वो अनुभव मिलेगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की है। लगभग 6 एकड़ लंबे आयकॉन ऑफ द सीज पर एक साथ 5,610 पैसेंजर और 2,350 क्रू सदस्य यानि 7960 लोग एकसाथ यात्रा कर सकते हैं। इस क्रूज को फ़िनलैंड में बनाया गया था।
क्रूज में दुनिया का सबसे बड़ा वॉटरपार्क है। वॉटरपार्क में 6 वॉटर स्लाइड्स लगाए गए हैं। वॉटरपार्क में समुद्र में सबसे तेज में से एक एपिक नियर वर्टिकल ड्रॉप्स और पहला फैमिली-राफ्ट स्लाइड शामिल है।

Editorial
Next Story
Related News
X
