✕
नीतीश 9वीं बार सीएम
By EditorialPublished on
पटना, 28 जनवरी 2024 - बिहार (Bihar) में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद रविवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

x

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा किया था। भाजपा ने भी उनकी सरकार को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान किया था।
शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।
नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लिए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
Next Story
Related News
X