✕
मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग का आयोजन 3 से
By EditorialPublished on
मेवाड विलेज प्रीमियर लीग (Mewar Village Premier League) क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन 3 व 4 फरवरी (3rd and 4th February) को बोरिवली वेस्ट में होगा।

x

मुंबई। मेवाड विलेज प्रीमियर लीग (Mewar Village Premier League) क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन 3 व 4 फरवरी (3rd and 4th February) को बोरिवली वेस्ट में होगा। आयोजन समिति के प्रवीण सिंघवी ने बताया कि आयोजन को लेकर आयोजक मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मैच से जुडी व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। दो दिवसीय मैच दिन और रात को खेले जाएगें। आयोजन में मेवाड के विभिन्न गांवों की टीमें लेंगी। इस अवसर पर पर आयोजन समिति सदस्य हितेश बदामा, अनिल पामेचा, प्रवीण मेहता, राहुल पगारिया, प्रिंस मादरेचा, विकास कागरेचा आदि मौजूद रहे।
आयोजन कामयाब बनाने आयोजन सहयोगी प्यारचंद मेहता, निर्मल छाजेड़, श्याम सुंदर जैन, भेरूलाल खिवेसरा, निलेश पगारिया, प्रमोद हिंगड, विजय कोठारी, मुकेश सिंघवी, गणपत डागलिया, सुरेश सिंघवी, रवि सियाल, भगवती कोठीफोड़ा, भेरूलाल लोढ़ा, सोहनलाल सियाल, हिम्मत कागरेचा, पारसमल तातेड, दिवेश सिंघवी, दिलीप साखँला, अशोक साखँला, सुरेश पामेचा, सुंदरलाल साखँला, मुकेश पामेचा, सुनील पामेचा, कांतीलाल जैन, विकास कागरेचा, राजेंद्र पगारिया आदि सक्रिय हैं। यह जानकारी हर्षद मेहता ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
