India Alliance
मुंबई। बिहार में जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) में मची खींचतान की वजह से अब इंडिया गठबंधन (India alliance) पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीजेपी (BJP) लगातार इंडिया गठबंधन को घेरने में लगी है। इसी बीच बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन टूट जाएगा। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को एक सुनियोजित पद्ति से खड़ा किया था कि बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ अकेली पार्टी है वो कांग्रेस (Congress) है अकेले नेता राहुल गांधी है। लेकिन इसे लंबे समय तक नहीं चलना था।
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी भी कभी उनके साथ नहीं थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान तो हमेशा कहते रहे कि हम पंजाब में अकेले सीटें जीतेंगे। अब हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही होगा। यह तो होना ही था। आज जो देश में स्थिति है उसमें पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के सामने है ही कौन। जो 2-4 पार्टियों इंडिया एलायंस में बची है। उन्हें इस बात का अहसास हो चुका है कि बीजेपी की जो व्यापक लहर आई है। उस लहर में अगर वो बीजेपी के साथ नहीं होंगे तो समाप्त हो जाएंगे। इसलिए इंडिया गठबंधन का बचा कुचा गठबंधन भी टूटने वाला है।
Editorial

Editorial

Next Story