✕
संत रघुवीरदास महाराज की भागवत कथा 7 से, विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
By EditorialPublished on
। निकटवर्ती गोवाड़ी गांव के हनुमान चौक में गौ भक्त संत रघुवीरदास महाराज (Sant Raghuvirdas Maharaj) की सात दिवसीय भागवत कथा (Bhagwat Katha) 7 से 13 फरवरी तक आयोजित होगी जिससें लेकर कथा स्थल पर विधि विधान से भूमि पूजन (Bhoomi Pujan) शुक्रवार को हुआ।

x

सागवाड़ा ( प्रा.स.)। निकटवर्ती गोवाड़ी गांव के हनुमान चौक में गौ भक्त संत रघुवीरदास महाराज (Sant Raghuvirdas Maharaj) की सात दिवसीय भागवत कथा (Bhagwat Katha) 7 से 13 फरवरी तक आयोजित होगी जिससें लेकर कथा स्थल पर विधि विधान से भूमि पूजन (Bhoomi Pujan) शुक्रवार को हुआ। भूमि पूजन 26 जनवरी को सुबह पं. दिव्यांक भट्ट के मंत्रोच्चारों के साथ कथा के मुख्य यजमान कमलेश शर्मा परिवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विष्णुयाग होगा जिसमें 6 से 14 फरवरी तक रोज सुबह 7 से 11 बजे तक पूजन होगा। वहीं 7 से 13 फरवरी तक प्रति दिन प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा होगी। 14 फरवरी को गंगोध्यापन कार्यक्रम होगा। आयोजन को लेकर यजमान परिवार द्वारा व्यापक रूप से तैयारिया की जा रही है। इस अवसर पर कृष्णकांत शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, दिनेश कृष्ण शर्मा, हरीश भट्ट, हितेश भट्ट, कपिल भट्ट, यतिन शर्मा, भरत भट्ट, विमलकांत भट्ट, राजेंद्र कृष्ण शर्मा, कमलकांत भट्ट, अशोक जोशी, नगजी पाटीदार, भगवान पाटीदार, भुवन भट्ट, रितेश भट्ट, गौरव भट्ट सहित कई महिलाएं सहित भक्त उपस्थित रहे।
Next Story
Related News
X

