PM Modi congratulated CM Nitish - Pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार में सत्ता बदल गई है। मुख्यमंत्री वो ही हैं नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) । उन्होंने रविवार को 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। मीडिया से बात भी की और कहा कि कुछ समय के लिए कहीं और चले गए थे लेकिन अब कहीं आने जाने का सवाल नहीं है। 2022 में भाजपा से ब्रेकअप के बाद नीतीश पर चौतरफा हमले हुए थे। अब एनडीए का हिस्सा बनने और गठबंधन की सरकार बनाने के बाद उन्हें बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बधाई दी।
प्र.म. ने कहा, बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मोदी ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उनकी अगली जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
'समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी टीम' भाजपा की तरफ से चौधरी और सिन्हा दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। प्र.म. मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को बिहार के बेतिया में होंगे, जहां वह एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार की तरफ से फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह प्र.म. के स्वागत में मौजूद होंगे या नहीं।

'डबल इंजन की सरकार प्र.म. के मार्गदर्शन में करेगी काम'

योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को 9वीं बार सीएम बनने पर बधाई दी। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, नीतीश कुमार (जी) को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी (जी) एवं विजय सिन्हा (जी) को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई ! उन्होंने कहा, पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।
Editorial

Editorial

Next Story