bus accident
उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में मुख्य रोड पर पीर बावजी की मजार के सामने मुंबई से देवगढ़ जा रही बस ने ट्रेक्टर को टक्कर मारकर (crashes) ट्रैक्टर पर ही पलट गई, जिससे ट्रेक्टर चालक (tractor driver) की दर्दनाक मौत हो गई और बस में सवार सवारियों को भी चोटें आई। इस भीषण हादसे के बाद जाम लग गया और लोगों की भीड जमा हो गई। तीन हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बस को उठाया गया।
जानकारी के अनुसार मदनलाल (41) पुत्र परथा डांगी निवासी डांगियों की मगरी भुवाणा सुखेर ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। एक बस मुंबई से देवगढ़ की तरफ जाते समय भुवाणा से आगे पीर बावजी की मजार के सामने अरबन स्क्वायर मॉल के पास बस ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी और चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस ट्रेक्टर पर ही पलट गई। ट्रेक्टर पर सवारी बस पलटने से ट्रेक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सवारी बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटे आई जिन्हें अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना में कई लोगों को हल्की चोटे लगी। इनमें से चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में डिम्पल (4), तेहकुंवर (30), विक्रम (7) का प्रारंभिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। कंचन (37) के फ्रेक्चर होने से उसे ऑर्थोपेडिक में भर्ती किया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और रोड जाम हो गया। इस भीषण दुर्घटना को देखते हुए मौके पर पहुंची सुखेर थाना पुलिस ने मार्बल माइंसों से तीन हाइड्रोलिक क्रेनों को बुलाया और उनकी मदद से बस को उठवा कर जब्त किया। बस में रखा यात्रियों का सामान भी सारा बिखर गया । हैड कांस्टेबल सोहनसिंह ने ट्रेक्टर चालक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story