Blood donation camp
मुंबई। मारवाड़ी युवा मंच, (Marwadi Yuva Manch) भायंदर और डब्ल्यूआईआरसी की वसई शाखा ने जेसल पार्क में रक्तदान शिविर (Blood donation camp) का आयोजन किया। संदीप अग्रवाल ने शिविर शुभारम्भ किया। भायंदर विधानसभा प्रमुख रवि व्यास, पंकज पांडे, कैलाश व्यास, पीयूष छाजेड़, नरेंद्र गुप्ता, एम एल कटारिया अमित मल्लावत की उपस्थिति रही। भायंदर शाखाध्यक्ष रतन टिबरेवाला ने अध्यक्षता की। सचिव सुमित लखोटिया, प्रवीण करवा, मनोज रिणवा, शिवरतन दम्माणी व वसई शाखा से अमित अग्रवाल, तरूण दंढ, दया बंसल सक्रिय रहे।
Next Story