bjp vijay sinha-samrat choudhary become deputy chief ministers
पटना (एजेंसी)। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 9वीं बार बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई। उनके साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। इसमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं। पटना स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जय श्रीराम के नारे भी सुनाई दिए। रविवार को नीतीश के अलावा 8 अन्य नेताओं ने शपथ ली। इनमें जेडीयू और भाजपा से 3-3, 'हम' से एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम पांच बजे शुरू हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सबसे पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दोनों को नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम का पद मिलने जा रहा है।
सम्राट चौधरी भाजपा के अभी बिहार अध्यक्ष हैं। नीतीश मौतबंधन में जाने के बाद भाजपा में उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी थी। पिछले एक साल में वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर होकर राजनीति कर रहे थे। अब उन्हें नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व में स्पीकर रह चुके विजय सिन्हा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह भी नीतीश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक मुखर रहे थे। अब वे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे।

विजय चौधरी ने चौथे नंबर पर ली शपथ

चौथे नंबर पर सीएम नीतीश के खास गाने जाने वाले जेडीयू नेता विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। महागठबंधन सरकार में उनके पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी थी। बिलर सरकार में वह जेडीयू से नंबर दो के नेता माने जाते हैं। विजय चौधरी के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पांचवें नंबर पर तज्थ ग्रहण की। इसके भाजपा नेता प्रेम कुमार को शपथ दिलाई गई। वे पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं। सतवें नंबर पर जेडीयू विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ नै। वह नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आते हैं। उनके बद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुनन ने शप्थ ग्रहण की। मांझी की पार्टी ने बीतील की नई सरकार को समर्थन दिया है। हम' से बिहार विधानसभा में चार विधायक है। सबसे आखिर में निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शप्थ ग्रहण की। इससे पहले एनडीए और महागठबंधन की सरकारों में भी वह मंत्री रह चुके हैं। सुमित सिंह को भी नीतीश का करीबी माना जाता है।
Editorial

Editorial

Next Story