✕
कोपरखैरना में होगा आचार्य महाश्रमण का अभिनंदन
By EditorialPublished on
31 जनवरी को आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) नवी मुंबई (Mumbai) यात्रा के अंतर्गत धवल सेना के साथ कोपरखैरना (Koparkhairna) प्रवेश करेंगे। यहाँ उनका दो दिवसीय प्रवास रहेगा। प्रथम दिवस आचार्य महाश्रमण मुमुक्षु राकेश चिप्पड़ को जैन (Jain) भागवती दीक्षा प्रदान करेंगे। दूसरे दिन गणेश नाईक परिवार की उपस्थिति में नवी मुंबई स्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा। संजीव नाईक, संदीप नाईक, सागर नाईक कार्यक्रम को विशेष रूप देने में लगे हुए हैं। आचार्य महाश्रमण का प्रवास नाईक परिवार के महाविद्यालय सं
_202401291041471627.jpg)
x
मुंबई। 31 जनवरी को आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) नवी मुंबई (Mumbai) यात्रा के अंतर्गत धवल सेना के साथ कोपरखैरना (Koparkhairna) प्रवेश करेंगे। यहाँ उनका दो दिवसीय प्रवास रहेगा।
प्रथम दिवस आचार्य महाश्रमण मुमुक्षु राकेश चिप्पड़ को जैन (Jain) भागवती दीक्षा प्रदान करेंगे। दूसरे दिन गणेश नाईक परिवार की उपस्थिति में नवी मुंबई स्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा। संजीव नाईक, संदीप नाईक, सागर नाईक कार्यक्रम को विशेष रूप देने में लगे हुए हैं। आचार्य महाश्रमण का प्रवास नाईक परिवार के महाविद्यालय संकुल में होगा।
कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष व संयोजक डॉ. भगवती पगारिया ने बताया कि श्रावक समाज अपने आराध्य के आगमन से प्रफुल्लित है। तेरापंथ सभाध्यक्ष जसराज छाजेड के शब्दों में यह प्रवास उनके जीवन का सबसे अनमोल क्षण है। सभा मंत्री जसवंत बाफना, उपाध्यक्ष विमल बापना, युवक परिषद् अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, मंत्री अनिल मादरेचा, महिला मंडल अध्यक्ष शीतल मेहता, मंत्री श्वेता आच्छा अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं में लगे हैं। प्रसन्न पामेचा के अनुसार 29 जनवरी को मुमुक्षु राकेश चिपड़ का वरघोड़ा निकाला जाएगा। मर्यादा महोत्सव के स्वागतध्यक्ष चाँदरतन दुग्गड एवं मुंबई प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड, मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरु, महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बाफना, कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी आदि उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के स्वागताध्यक्ष डा. भगवती पगारिया, भोजन आतिथ्य में शोभालाल बापना, अल्पाहार सोहनलाल बापना, मीडिया प्रसारण सहयोगी जसराज छाजेड, वरघोड़ा सुरेंद्र पामेचा, विज्ञापन सहयोगी अशोक काठेड़, शीतल पेय सुनील बोहरा औऱ रमेश बाफना, चाय प्रकाश लोढ़ा, ज्ञानशाला झांकी हेतु प्रकाश के सहयोग के साथ पूरे समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह जानकारी मंगल सियाल ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
