sakat chauth 2024 - Pratahkal
संकट चौथ: संकट चौथ का व्रत इस साल 29 जनवरी सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं और रात में चंद्रमा को अघ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस व्रत को करने से आपके बच्चों के करियर में समृद्धि बढ़ती हैं और सभी कार्य विघ्न बाधा के बिना पूर्ण होते हैं।
संकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस दिन माताएं संतान की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और उनकी खुशहाली के लिए गणेशजी की पूजा करती हैं। इस साल यह व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करके रात को चंद्रमा को अघ्य देकर व्रत पूर्ण करती हैं और अपने बच्चों लिए प्रार्थना करती हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस व्रत को तिलवा और तिलकुटा भी कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल सकट चौथ का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि।
संकट चौथ का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की सकट चौथ का शुभारंभ 29 जनवरी को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। इसका समापन 30 जनवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के नियमानुसार यह व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story