Rohan Bopanna 43 year old created history in Australian Open - Pratahkal
मेलबर्न (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 (Australian Open 2024) से भारतीय टेनिस (Tennis) फैन्स के लिए काफी शानदार खबर सामने आ रही है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। 27 जनवरी (शनिवार) को मेलबर्न पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड रोहन-एब्डेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावसोरी को 7-6, 7-5 से हराया।

बोपन्ना ने इस खिलाड़ी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

43 साल के रोहन बोपन्ना गैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड्स जीन-जूलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर 2022 के फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल खिताब जीता था।
फाइनल मैच में इतालवी खिलाड़ियों ने बोपन्ना-एब्डेन को कड़ी टक्कर दी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक खिंचा। टाईब्रेकर में बोपन्न-एब्डेन ने मिलकर एक भी गेम नहीं गंवाया और पहला सेठ जीता लिया। दूसरा सेट भी रोचक रहा, हालाकि उस सेट के 11वें गेम में इतालवी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक हो गई, जिसने बोपन्ना-एब्डेन के पक्ष में मैच को झुका दिया। फाइनल मैच 1 घंटा और 39 मिनट तक चला।
देखा जाए तो रोहन बोपन्ना का ये पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब है। इससे पहले मेन्स डब्ल्स में बोपन्ना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 और 2023 में रहा था, तब उन्होंने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा बोपन्ना फ्रेंच ओपन (2022) और विम्बलडन (2013, 2015, 2023) में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं।
Editorial

Editorial

Next Story