Hardik Pandya resumes bowling after the injury
अहमदाबाद (एजेंसी)। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने टखने की चोट से उबरने के बाद पूरी लय में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से संकेत है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण के लिए तैयार हैं, जहां वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। पिछले साल विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगने के बाद से हार्दिक कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं। हार्दिक पांड्या को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गेंदबाजी कर रहे थे।
पांड्या ने कहा, वापस आकर मुझे अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी। पांड्या को कुछ गेंद फेंकते हुए और दौड़ने के साथ थोड़ा अभ्यास करते हुए भी देखा गया। हार्दिक ने लिखा, मैं हर दिन अपना सब कुछ दे रहा हूं।
पांड्या को पिछले साल गुजरात टाइटंस से हाई प्रोफाइल ट्रेड के बाद 15 दिसंबर को बेहद सफल रोहित शर्मा के स्थान पर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद से हार्दिक भारतीय टीम से बाहर हैं। वह इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक नहीं खेले थे। टी20 विश्व कप 2024 में उन्हें भारत का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन चोट के कारण वह इस रेस में पिछड़ गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 14 महीने पर बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की। दोनों खिलाड़ियों ने दिखाया कि वह अच्छी लय में हैं। ऐसे में दोनों का टी20 विश्व कप खेलना तय लग रहा है। अगर रोहित विश्व कप खेलते हैं तो उनका कप्तानी करना भी तय है।
Editorial

Editorial

Next Story