Virat Kohli ICC Men ODI Cricketer of the Year - Pratahkal
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को पिछले साल उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 (ICC Men ODI Cricketer of the Year 2023) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कोहली के लिए 2023 का साल लाजवाब रहा था, वह वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे। वहीं पैट कमिंस को साल आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के नवाजा गया है। कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया 6� ीं बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब उ� ाने में कामयाब रहा था, वहीं उन्हीं की अगुवाई में कंगारूओं ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का गदा भी जीता था।

विराट कोहली ने रचा इतिहास:

किंग कोहली आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 के साथ 10 आईसीसी अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा कोई खिलाड़ी अभी तक 5 आईसीसी अवॉर्ड भी नहीं जीत पाया है। वहीं किंग कोहली का यह रिकॉर्ड चौथा आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड है। उन्होंने 2012 में 24 साल की उम्र में अपना पहला आईसीसी भैंस वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था और 35 साल की उम्र में यह उनका चौथा अवॉर्ड है। इसके अलावा 2017 और 2018 में लगातार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

विराट के लिए कैसा रहा 2023 का साल?

2022 में फॉर्म में लौटने के बाद विराट ने 2023 में दिखाया क्यों क्रिकेट की दुनिया में उन्हें 'किंग कोहली के नाम से जाना जाता है। कोहली ने 24 वनडे पारियों में पिछले साल 72.47 की बेमिसाल औसत के साथ 1377 रन बनाए थे।
Editorial

Editorial

Next Story