✕
मोदी-मैक्रॉन आज आएंगे जयपुर
By EditorialPublished on
Jaipur जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) गुरूवार को राजधानी जयपुर के एकदिवसीय दौरे पर आयेंगे।

x

Jaipur जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) गुरूवार को राजधानी जयपुर के एकदिवसीय दौरे पर आयेंगे। मैक्रॉन और मोदी का जयपुर में स्वागत किया जायेगा। मैक्रॉन जयपुर में जंतर-मंतर, हवामहल एवं आमेर किले का भ्रमण करेंगे। मोदी एवं मैक्रॉन के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दौरे की समीक्षा बैठक की और कहा कि राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ मेहमानों का स्वागत होगा।
उन्होंने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान आतिथ्य परम्पराएं नजर आने से अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति की दिव्य झलक देखने को मिलेगी तथा इस सांस्कृतिक आदान- प्रदान से दोनों देशों के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विशेष अवसर पर की जा रही तैयारियों में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का समावेश होना चाहिए। इस दौरान की जाने वाली साज-सज्जा एवं लाइटिंग में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
वीरता एवं बलिदान के प्रतीक केसरी रंग का भी समायोजन इन तैयारियों में होना चाहिए। इससे पूर्व शर्मा ने प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के रूट का अवलोकन किया। साथ ही जयपुर हवाई अड्डे से लेकर जंतर-मंतर, हवामहल, आमेर किले में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि मैक्रॉन 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
