✕
मुख्यमंत्री शिंदे पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन
By EditorialPublished on
मुंबई। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) के सदस्य फरवरी के पहले सप्ताह में नव-निर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में पूजा करने के लिए अयोध्या (Ayodhya) जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा पांच फरवरी को होने की संभावना है। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 29 सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) और अजीत पवार (Ajit Pawar) शामिल हैं।

x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को अयोध्या मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद विशाल मंदिर के द्वार जनता के लिए खोल दिए गए।
Next Story
Related News
X