✕
अग्रवाल महिला समिति द्वारा अग्रसेन मेला फन फेयर 2 का आगाज
By EditorialPublished on
अग्रवाल समाज (Agarwal Samaj) की पांचो पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल समाज महिला समिति (Agrawal Mahila Samiti) द्वारा एक बार पुनः विशालअग्रसेन मेला फन फेयर (Fun Fair) 2 का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल समाज की प्रवक्ता नीतू गुप्ता ने बताया कि 18 दिसंबर को प्रथम बार अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा अग्रसेन मेला (Agrasen Fair) फन फेयर लगाया गया था जिसमें अगर बंधुओ ने उत्साह के साथ भागीदारी दिखाई। इसकी सफलता से प्रेरित होकर पुनः 26 जनवरी शुक्रवार को राजेंद्र नगर गरियावास अग्रवाल भवन में मेले का आयोजन धूम

x
उदयपुर (वि)। अग्रवाल समाज (Agarwal Samaj) की पांचो पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल समाज महिला समिति (Agrawal Mahila Samiti) द्वारा एक बार पुनः विशालअग्रसेन मेला फन फेयर (Fun Fair) 2 का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल समाज की प्रवक्ता नीतू गुप्ता ने बताया कि 18 दिसंबर को प्रथम बार अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा अग्रसेन मेला (Agrasen Fair) फन फेयर लगाया गया था जिसमें अगर बंधुओ ने उत्साह के साथ भागीदारी दिखाई। इसकी सफलता से प्रेरित होकर पुनः 26 जनवरी शुक्रवार को राजेंद्र नगर गरियावास अग्रवाल भवन में मेले का आयोजन धूमधाम से होगा। मेले में पांचो समाज की महिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रमा मित्तल अंजली गुप्ता हेमा अग्रवालअमिता भंडारी और महिला सचिव रेखा अग्रवाल संतोष पित्ती रानू मित्तल अनीता अग्रवाल और नीतू गुप्ता निरंतर मेले की व्यवस्थाओं में जुटी हैं। तैयारी बैठक में महिला समिति के साथ ही समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल बालमुकुंद पित्ती दिनेश अग्रवाल ब्रजमोहन अग्रवाल ओम अग्रवाल समाज सचिव दिनेश बंसल राजेश अग्रवाल अशोक मंगल अग्रवाल गजेंद्र अग्रवाल और तरुण मंगल आदि योगदान दे रहे हैं।
Next Story
Related News
X

