✕
वाशी में फ़रवरी में मर्यादा महोत्सव का आयोजन
By EditorialPublished on
मुंबई। तेरापंथ धर्मसंघ का महाकुम्भ कहलाने वाला 160वां मर्यादा महोत्सव आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में वाशी में 14 से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

x

मुंबई। तेरापंथ धर्मसंघ का महाकुम्भ कहलाने वाला 160वां मर्यादा महोत्सव (160th Maryada Mahotsav) आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में वाशी में 14 से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें आचार्य महाश्रमण धर्मसंघ की मर्यादाओ का वाचन करेंगे। प्रवास समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने बताया कि आयोजन की तैयारियां वाशी में ज़ोर शोर से चल रही हैं। वाशी में भारतीय विद्या भवन में आचार्यश्री का प्रवास रहेगा तथा उसके निकट स्थानों पर सभी व्यवस्थाएं रहेगी, जिनमें साध्वी प्रमुखा का ठिकाना, प्रवचन स्थल, भोजन शाला आदि होंगे। मर्यादा महोत्सव के स्वागत अध्यक्ष चाँदरतन दुगड़ होंगे। व्यवस्था समिति से मनोहर गोखरू, महेश बाफना, सुरेंद्र कोठारी के मार्गदर्शन में कार्य प्रगति पर है। कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी ने बताया कि गुरुदेव का वाशी प्रवास 11 से 21 फरवरी तक रहेगा। वाशी सभाध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि महोत्सव के लिये विभिन्न कमेटियां गठित की गई है। युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी अपनी टीम के साथ सक्रिय हैं। महिला मंडल वाशी अध्यक्ष रेखा कोठारी ने बताया कि सभा, परिषद, महिला मंडल, कन्या, किशोर मंडल के सभी सदस्य महोत्सव और प्रवास को भव्य बनाने जुट गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
