✕
एचपीसीएल को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार
By EditorialPublished on
एचपीसीएल (HPCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुष्प कुमार जोशी (Pushp Kumar Joshi) और कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) ईआरपी ऋत्विक रथ ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित समारोह में एचपीसीएल को विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। ये तीन पुरस्कार हैं - मानव संसाधन प्रबंधन के लिए स्कोप मेधावी पुरस्कार, डिजिटल परिवर्तन के लिए स्कोप मेधावी पुरस्कार और आरटीआई अधिनियम के प्रभावी

x
मुंबई। एचपीसीएल (HPCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुष्प कुमार जोशी (Pushp Kumar Joshi) और कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) ईआरपी ऋत्विक रथ ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित समारोह में एचपीसीएल को विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
ये तीन पुरस्कार हैं - मानव संसाधन प्रबंधन के लिए स्कोप मेधावी पुरस्कार, डिजिटल परिवर्तन के लिए स्कोप मेधावी पुरस्कार और आरटीआई अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्कोप मेधावी पुरस्कार। पुरस्कारों का मूल्यांकन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर के नेतृत्व में एक पैनल द्वारा किया गया।
Next Story
Related News
X

