dr ketki patil soars into bjp fold shaking up maharashtra politics
जलगांव: कई दशकों तक कांग्रेस (Congress) के वफादार और गांधी परिवार के करीबी विश्वासपात्र, पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ. उल्हास पाटिल अपनी बेटी के साथ बीजेपी खेमे में आ गए हैं. डॉ. उल्हास पाटिल (Dr. Ulhas Patil) और उनकी बेटी डॉ. केतकी पाटिल (Dr. Ketki Patil) ने बुधवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में बेटी और पिता दोनों बीजेपी में शामिल हुए।
डॉ. केतकी पाटिल के भाजपा में प्रवेश से जलगांव जिले में राजनीतिक माहौल हिलने की संभावना है, जहां दशकों से कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस कदम को महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को संभावित बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।
पेशे से डॉक्टर, सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली केतकी पाटिल के आने से पार्टी में नई ऊर्जा के साथ-साथ पार्टी को और मजबूती मिल सकती है. इसके अलावा, डॉ. केतकी पाटिल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रावेर लोकसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा उम्मीदवार हो सकती हैं। डॉ. केतकी पाटिल के बीजेपी में शामिल होने से महाराष्ट्र के सियासी माहौल में हलचल मच गई है।
Editorial

Editorial

Next Story