✕
होटल में दूसरों के खाने का बिल नहीं दिया तो पीछा कर मारपीट
By EditorialPublished on
Udaipur उदयपुर (प्रा.सं.)। शहर के सुखेर थाना-क्षेत्र में होटल पर खाना खाने गए लोगों ने वहीं पर खाना खा रहे अन्य लोगों के खिलाफ बिल देने से इंकार करने पर पीछा कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

x

Udaipur उदयपुर (प्रा.सं.)। शहर के सुखेर थाना-क्षेत्र में होटल पर खाना खाने गए लोगों ने वहीं पर खाना खा रहे अन्य लोगों के खिलाफ बिल देने से इंकार करने पर पीछा कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार दिपांश बंसल निवासी न्यू भुपालपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि 20 जनवरी की रात्रि करीब 1 बजे वह अपने मित्र उदित शर्मा पुत्र विष्णु कुमार शर्मा, आयुष शर्मा पुत्र हेमंत शर्मा व विरल कोठारी चारों कार लेकर हाईवे डायरीज पर चीरवा टनल पर खाना खाने गए। वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने इनसे उसका भी बिल देने के लिए कहा। इन लोगों ने मना कर दिया और सभी कार से रवाना होकर बरोडिया चौकी फार्म हाउस पर जा | रहे थे कि ये लोग पीछा करते हुए बरोडिया पेट्रोल पम्प से आगे डागियो की हुन्दर रोड पर अंदर उनकी कार के आगे कार लगाकर रुकवा दी।
दो कारों में उतर से उतरे लोगों ने चारों के साथ मारपीट की जिससे दिपांश बंसल के दाहिने हाथ की अंगुलियों पर उदति के बाएं हाथ पर व नाक पर, आयुष के पीछे कुल्हे पर चोटे आई। ये लोग चिल्लाये तो गांव वालो ने हल्ला सुनकर पुलिस को फोन किया। पुलिस को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

