sudhansh
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्य सचिव सुधांश पंत (Sudhansh Pant) एक्शन मोड पर है। मुख्य सचिव ने मंगलवार को जेडीए में आकस्मिक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेडीए सचिव आईएएस नलिनी (IAS Nalini) कठोतिया को लापरवाही मानते हुए एपीओ कर दिया। दरअसल, आज निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे कई अधिकारी। इसके बाद यह एक्शन लिया गया। जेडीए के 1 उपायुक्त, 1 अतिरिक्त आयुक्त को भी एपीओ किया गया है। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण: उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने अपनी पहली ही मीटिंग में लापरवाह अधिकारियों के चेता दिया था। मुख्य सचिव का साफ कहना है कि सरकार की योजनाओं का असर जमीनी धरातल पर दिखाई देना चाहिए। लापरवाही या किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। दरअसल, मुख्य सचिव ने आज औचक निरीक्षकर जयपुर विकास प्राधिकारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारी गायब मिले। इससे मुख्य सचिव नाराज हो गए।
तीन साल पहले जींस पहनने से हो गए थे नाराज बता
दें मुख्य सचिव सुधांश पंत तीन साल पहले जींस पहनने से नाराज हो गए थे। तब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी थे सुधांशु पंत। दरअसल, जोधपुर संभाग में जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक में जलापूर्ति की समीक्षा के दौरान कलेक्ट्रेट के डीआरडीओ सभागार में अधिशासी अभियंता को जींस में देख पंत नाराज हो गए और उसे लताड़ लगाते हुए घर जाकर पेंट पहनकर आने को कहा। इस पर अधिशासी अभियंता तुरंत वहां से रवाना हो गए और घर जाकर जींस के बजाय पेंट पहन वापस बैठक में शामिल होने पहुंचे।
Editorial

Editorial

Next Story