Pratahkal-Acharya Mahashraman-Terapanth-Thane
मुंबई । ठाणे (Thane) में आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सानिध्य में तेरापंथ (Terapanth) प्रोफ़ेशनल फोरम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ समारोह आयोजित किया गया। शुरुआत आध्यात्मिक पर्यवेक्षक डॉ. मुनि रजनीशकुमार ने नवकार मंत्र से की। मंगलाचरण चिराग़ पामेचा, अशोक धाकड़ व अनिल चपलोत ने किया। फोरम के मुंबई अध्यक्ष राज सिंघवी ने अपनी कार्यकारिणी को निरस्त किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी ने नवगठित टीम को शुभकामना दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल ने मुंबई जोन व 6 शाखाओं की जानकारी दी तथा राज सिंघवी को मुंबई जोन का प्रथम अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी प्रकार मुंबई वेस्टर्न ब्रांच का अध्यक्ष प्रशांत परमार, मुंबई सेंट्रल अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा, मुंबई सिटीअध्यक्ष नीरज मोटावत, पालघर अध्यक्ष अंकित डाँगी, ठाणे अध्यक्ष कमलेश रांका व नवी मुंबई अध्यक्ष दिलख़ुश मेहता को मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी शाखाओं की टीम को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पारस तातेड, दीपक डागलिया, तेज प्रकाश डाँगी, बलवंत चोर्डिया, महिला मंडल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा आदि की उपस्थिति रही। कमलेश रांका ने आभार ज्ञापन किया। संचालन मुंबई जोन मंत्री कमल मेहता ने किया ।
Editorial

Editorial

Next Story