rathyatra
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। श्रीराम मंदिर (Shriram Mandir) आलोक सेक्टर-11 द्वारा सर्व समाज व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित श्रीराम महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ श्रीराम मंदिर में प्रातः रामलला (Ramlalla) के विग्रह का विभिन्न वासन से धान्यादिवासन, जलादिवासन इत्यादि से पूजन कर नवग्रह शांति के साथ हुआ। रामलला की चल प्रतिष्ठा कर आह्वान कर उन्हें पूरे गाजे-बाजे के साथ रथ तक ले जाया गया।
राम रथयात्रा (Ram chariot) को गुजराती समाज भवन (Gujarati Samaj Bhavan) से मुख्य अतिथि असम (Asam) के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, समाजसेवी आलोक संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और गण मान्य ने आरती कर रवाना किया। मुख्य सयोजक डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया की पुत्रदा एकादशी पर 500 वर्षों बाद रामलला का पौन दो फीट का विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के बाद सायंकाल धनुष-बाण धारण कर चांदी के रथ में रामलला बिराज कर नगर भ्रमण पर निकले। डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि बहुत ही सुंदर विग्रह इस अवसर पर तैयार किया गया और सबसे महत्वपूर्ण बात रामलला ने जहां एक ओर धनुष बाण धारण किये वहीं दूसरी ओर अद्भुत मेवाड़ी पगड़ी जिसमें पूरा छोगा, चंद्रमा, इमली इत्यादि धारण कर बहुत सुंदर विग्रह से रामलला ने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। राम रथयात्रा में जनकपुर नेपाली एकता मंच के चन्द्रकांत धमाला ने बताया कि रामजी के ससुराल जनकपुर से 51 लोग रथयात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि एक 21 फिट की अगरबत्ती सौरभ पालीवाल द्वारा बनाई गयी थी जिसकी स्थापना श्रीराम मंदिर में कर राम लला के अभिषेक के साथ प्रज्वलित की गई।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन रविंद्र श्रीमाली, चंद्र गुप्त सिंह चौहान, कमलेंद्र सिंह पवार, शिव सिंह सोलंकी, निष्चय कुमावत, कांता कुमावत, शशांक टांक, राजेश भाई मेहता, नितिन भाई, प्रतीक कुमावत,, दिनेश भाई पटेल, प्रशांत व्यास, पवन सुखवाल, शभू,, रमेश सोनी, सुरेश पालीवाल सहित गणमान्य उपस्थित थे। डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि श्रीराम मंदिर में अयोध्या से सीधा प्रसारण के समय यज्ञ एवं प्रत्येक हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई पर आहुति दी गई। भव्य दीप यज्ञ व आतिशबाजी सायं 7 बजे हई।
> गोकुल नगर विकास समिति की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित ने बताया कि इस अवसर पर आकाशवाणी की कलाकार सुभाषिनी शर्मा, समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और मदन आर्य सुंदरकांड पाठ का बाचन करेंगे। शाम को हरि संकीर्तन व रात को आतिशबाजी हुई।
> अखिल राजस्थान खारोल समाज उदयपुर मेवाड़ की ओर से खारोल कॉलोनी फतहपुरा से फतहसागर तक कलस यात्रा निकाली गई। आज भव्य भजन संध्या व महा प्रसादी हुई।
> सेक्टर 8 जे पी नगर की मातृशक्ति व टाइगर क्लब के पदाधिकारियों ने भजन-कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया।
> इंद्रप्रस्थ हरिदास जी की मगरी श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान धाम परिसर में संकल्प सिद्धि सियाराम मंदिर में श्री राम दरबार व श्री रामलला प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। महन्त इन्द्रदेव दास ने बताया कि बसंत पंचमी 2021 से चल रहे अनवरत जनकल्यानी सुन्दरकाण्ड का 1101 वा पाठ किया गया।
> विप्र फाउंडेशन द्वारा उदयपुर शहर में भव्य शोभायात्रा व वाहन रैली का आयोजन किया।
> आर्य समाज हिरण मगरी की ओर से विशेष यज्ञ होगा। यह जानकारी देते हुए आर्य समाज हिरण मगरी के प्रधान भंवर लाल आर्य ने बताया कि इस अवसर पर आर्य समाज भवन पर रोशनी के साथ सांय दीप भी जलाये गये।
Editorial

Editorial

Next Story