✕
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में बांटे गए लड्डू
By EditorialPublished on
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे।

x
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के जुड़े सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी लोग खासा उत्साहित हैं। धूमधाम से लोग इस दिन को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से जश्म में डूब चुका है। यह अयोध्या में कम नहीं लग रही है। अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की।
Next Story
Related News
X

