✕
नेकलेस बनाने के लिये दिया सोना लेकर कारीगर फरार
By EditorialPublished on
मुंबई। नेकलेस बनाने के लिये दिया गया करीब नौ लाख रुपये कीमत का शुद्ध सोना लेकर कारीगर के फरार होने की घटना कालबादेवी इलाके में सामने आई है। इस मामले में सुब्रतो सधान सरकार नामक कारीगर के खिलाफ एल. टी. मार्ग पुलिस ने ठगी और गबन का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

x

मुंबई। नेकलेस बनाने के लिये दिया गया करीब नौ लाख रुपये कीमत का शुद्ध सोना लेकर कारीगर के फरार होने की घटना कालबादेवी इलाके में सामने आई है। इस मामले में सुब्रतो सधान सरकार नामक कारीगर के खिलाफ एल. टी. मार्ग पुलिस ने ठगी और गबन का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। सुमन जान्मेजॉय गायन कालबादेवी में ललिता ज्वेलर्स में मैनेजर के तौर पर काम करता था। उनके मालिक अपर्णा सौतिया हैं। सौतिया का अपना स्वर्णाभूषण निर्मिति का कारखाना है। उनके यहां सुब्रतो सरकार नामक कारीगर काम करता था और वह मूलत: कोलकाता का रहनेवाला है। सुब्रतो सरकार शुद्ध सोना लेकर ऑर्डर के मुताबिक स्वर्णाभूषण तैयार करता था। 25 अप्रैल 2023 को उसे सौतिया ने 9 लाख रुपये कीमत के 158 ग्राम वजन का शुद्ध सोना नेकलेस बनाने के लिये दिया था। लेकिन काम करते समय कारीगर सुब्रतो यह नौ लाख रुपये का सोना लेकर कारखाने से निकल गया और फिर लौटा ही नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कारीगर की तलाश की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
