✕
अनियंत्रित जीप डिवाइडर से टकराई, पांच युवकों की मौत
By EditorialPublished on
जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक रविवार देर र शाम को एक अनियंत्रित जीप (Uncontrolled jeep ) उखलियात सुरंग के पास एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच युवकों की मौत हो गई। पांचों युवक शराब के नशे में धुत्त थे।
_202401221602193212.jpg)
x
नगर संवाददाता उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक रविवार देर र शाम को एक अनियंत्रित जीप (Uncontrolled jeep ) उखलियात सुरंग के पास एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच युवकों की मौत हो गई। पांचों युवक शराब के नशे में धुत्त थे।
जानकारी के अनुसार गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर रविवार देर शाम एक जीप सवारियां भरकर गोगुंदा से देवला की तरफ जा रही थी। उखलियात सुरंग से बाहर निकलते ही जीप चालक ने संतुलन खो दिया और जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में पूना (20) पुत्र पिथा गरासिया निवासी घाटा नाड़ी, मनोज (22) पुत्र राजाराम गरासिया निवासी घाटा नाड़ी, नाथू (23) पुत्र खेता गरासिया निवासी आक्यावड़, भीमा (25) पुत्र हकमा गरासिया निवासी देवला की मोत हो गई। हादसे में तीन युवकों की घटना स्थल मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों ने उपचार के दौरान गोगुंदा हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पांचवे मृतक की पहचान नही हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेकरिया थानाधिकारी प्र भुसिंह चुंडावत मय जाब्ता मौके पर पहुँचे। सूचना पर कोटड़ा डिप्टी रामेश्वर लाल, गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह रखवाया और वही दो शवों को गोगुन्दा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया, जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हादसा (accident) इतना भीषण था कि जीप पलटने के बाद मृतक तीनों युवकों के शवों को व दोनों घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद जीप से बाहर निकाला जासकता। हादसे के बाद गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे कुछ समय के लिए बाधित हुआ, जिसे पुलिस एवं क्रेन की सहायता से पुनः सुचारू से बहाल करवाया।
Next Story
Related News
X

