rahul gandhi
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) कर रही है। 14 जनवरी 2024 से मणिपुर (Manipur) से शुरू हुई यह यात्रा नागालैंड (Nagaland) और असम (Assam) होते हुए अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) पहुंची। यात्रा का नेतृत्व एक बार फिर राहुल गांधी के जिम्मे है। अरूणाचल प्रदेश पहुंचकर उन्होंने शनिवार शाम लोगों को संबोधित भी किया। लेकिन इस बीच राहुल के भाषण की एक छोटी सी क्लिप वायरल हो गई। राहुल उस 7 सेकेंड की क्लिप में कह रहे हैं कि भैया जरा अपने सीआरपीएफ वालों से कह दो कि तमाशा न करें। ये लोग तमाशा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसे सीआरपीएफ जवानों का अपमान बताया है।
राहुल ने ऐसा क्या कह दिया कि हावी हो गए रिजिजू
दरअसल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर अरूणाचल प्रदेश पहुंचे थे। यहां वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी राहुल गांधी ने बगल में खड़े साथी से कहा कि भैया जरा अपने सीआरपीएफ वालों से कह दो कि तमाशा न करें। ये लोग तमाशा कर रहे हैं। बस इतना कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसे लपक लिया। उन्होंने बकायदा ट्वीट कर इसे सीआरपीएफ जवानों का अपमान बताया है। रिजिजू ने राहुल गांधी का वो 7 सेकेंड का वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश में हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों का अपमान करने आए थे! पहले उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया, अब हमारे केंद्रीय सुरक्षा बलों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर की उपेक्षा की और उसे गरीब रखा। नरेंद्र मोदी
(Narendra Modi)
जी वहां उचित बुनियादी ढांचा और कल्याणकारी योजनाएं दे रहे हैं।
मोदी से इतनी नफरत क्यों...
रिजिजू (Rijiju) ने आगे लिखा कि लोग अच्छी तरह जानते हैं कि राहुल गांधी मोदी जी से इतना नफरत क्यों करते हैं। भारत का समय आ गया है, आप उस शख्स को नहीं रोक सकते जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियत है। बता दें कि किरण रिजिजू अरूणाचल प्रदेश से ही आते हैं। वह 2014 से अरूणाचल पश्चिम से लोकसभा सांसद हैं। पहले रिजिजू कानून मंत्री थे, बाद में उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।
Editorial

Editorial

Next Story