✕
हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे
By EditorialPublished on
इंग्लैंड (England) के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry Brook) भारत (INDIA) के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। ब्रुक निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और वह टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दोबारा नहीं आएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट (श्वष्टक्च) ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। डैन लॉरेंस को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। आधिकारिक जानकारी देते हु

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। इंग्लैंड (England) के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry Brook) भारत (INDIA) के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। ब्रुक निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और वह टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दोबारा नहीं आएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट (श्वष्टक्च) ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। डैन लॉरेंस को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, हैरी ब्रूक इंग्लैंड लौट रहे हैं। वह व्यक्तिगत कारणों से टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज (test series) से बाहर हो गए हैं।
एशिया की पिचों पर ब्रूक का औसत 40 से ज्यादा का
एशिया की पिचों पर जो रूट और हैरी ब्रूक ही इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में 40 से ज्यादा की औसत से रन बना सके हैं। रूट ने 49.23 और ब्रूक ने 93.60 की औसत से रन बनाए। ब्रूक ने सारे टेस्ट पाकिस्तान में ही खेले, जहां बैटर्स को मददगार पिचें ही थीं।
भारत में 12 साल से सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में जीती थी। तव एलेस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम करीब 15 दिन पहले भारत पहुंच गई थी। तब से टीम ने भारत में 2 टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन एक में भी टीम को जीत नहीं मिली। टीम अपने घरेलू मैदान पर भी पिछली सीरीज जीत नहीं सकी, तब 5 टेस्ट की सीरीज भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई थी।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट और मार्क वुड।

Editorial
Next Story
Related News
X
