Pratahkal-Rohit Pawar-ED
मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED) ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाला मामले (MSCB Scam) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) के पोते और महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) पर कार्रवाई की है। ईडी ने सहकारी बैंक घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) जांच के तहत 24 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। मालूम हो कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने 5 जनवरी को बारामती, पुणे, औरंगाबाद (Baramati, Pune, Aurangabad) और कुछ अन्य जगहों पर रोहित पवार के स्वामित्व वाली कंपनी बारामती एग्रो और अन्य संबंधित संस्थाओं के परिसरों पर छापा मारा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट से विधायक रोहित पवार बारामती से सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और राज्य के उपमुख्यमंत्री और बारामती से विधायक अजीत पवार के भतीजे हैं। 38 वर्षीय रोहित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में कर्जत जामखेड विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने हैं। वह बारामती एग्रो के मालिक और सीईओ भी हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामला उस समय चर्चा में आया था जब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अगस्त 2019 में एक एफआईआर दर्ज किया था।

Editorial

Editorial

Next Story