dog
जोधपुर (कासं)। कुत्तों से बचने के लिए भागे रिश्तेदार भाई-बहन मालगाड़ी (goods train) की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जोधपुर (Jodhapur) के माता का थान इलाके में शुक्रवार दोपहर हुआ। हादसे की जानकारी पर एसीपी मंडोर पीयूष कविया भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार अनन्या कंवर और युवराज सिंह बनाड़ के गणेश पुरा के रहने वाले थे और आर्मी चिल्ड्रन अकादमी में 5वीं और 7वीं क्लास में पढ़ते थे। दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कूल से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ पालतू कुत्ते पीछे पड़ गए। डरकर बच्चे भागने लगे। भागते भागते तीन बच्चे रेलवे ट्रैक (railway track) पर पहुंच गए। इस दौरान जोधपुर बनाड़ कैंट स्टेशन के 50 मीटर की दूरी पर अनन्या और युवराज मालगाड़ी से कट गए।
शव देखकर बिलख पड़े परिजन: हादसे की जानकारी मिलने पर बच्ची के पिता आर्मी से रिटायर प्रेम सिंह, उसके मामा भवानी सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर बिलख पड़े और ट्रैक पर ही बैठ गए। युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में है। उन्हें कॉल पर हादसे की जानकारी दी गई।
कुत्तों के मालिक पर कार्रवाई की मांग की थीः बच्चों के पीछे 3 पालतू कुत्ते भागे थे। उन्हें इलाके में रहने वाले ओमप्रकाश राठी ने पाल रखे हैं। इनमें दो डॉग जर्मन शेफर्ड और एक पॉमेलियन ब्रीड का था। बच्ची के पिता ने कुत्तों के मालिक पर कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद भी वे नहीं मानें थे।हालांकि जोधपुर नगर निगम की टीम के कुत्तों को पकड़ने के बाद घरवालों ने शव उठा लिए।
रिश्ते में भाई-बहन थे दोनों बच्चेः अनन्या और युवराज रिश्ते में भाई-बहन (Brother-sister) थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मां आपस में बहन हैं। बच्ची के माता-पिता गांव में रहते हैं। बच्ची शहर में गणेश पुरा में अपने मामा भवानी सिंह के पास रहती थी।
Next Story