bhajanlal sarkar
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। भजनलाल सरकार (bhajanlal government) मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (CM Chiranjeevi Scheme) और महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा करेगी। शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि गहलोत सरकार के पीटालों की भी जांच होगी। हालांकि, राज्यपाल ने कहा कि पिछली सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले 5 साल में राज्य का कर्ज 2 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ा है। इससे प्रति व्यक्ति कां करीब 70 हजार रूपए तक पहुंच गया है। करीच 44 मिनट के अभिभाषण भजनलाल सरकार किन योजनाओं पर आगे बढ़ेगी इसके बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण को शुरूआत होते ही विधायक हनुमान बेनीवाल ने हंगामा किया। खींवसर विधायक ने वेल में नारेबाजी करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग की। इससे पहले सुवह 10 बजे विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक भी हुई। इसमें विधानसभा (Vidhansabha) के आगामी दिनों के कामकाज तय किए गए। अगले तीन दिन विधानसभा में अवकाश रहेगा। वहीं, 23, 24 और 29 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। जबकि, 30 जनवरी को सीएम भजनलाल शर्मा रिप्लाई पेश करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story