✕
कंटेनर में लगी भीषण आग, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) के घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लग गई (massive fire broke out)। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। ठाणे नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटा दिया है और 3 घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

x

मुंबई । ठाणे (Thane) के घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लग गई (massive fire broke out)। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। ठाणे नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटा दिया है और 3 घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घोड़बंदर रोड पर ट्रक नियंत्रण खोने के बाद पलट गया और उसमें आग लग गई। ठाणे नगर निगम के अनुसार, भारी वाणिज्यिक वाहन सामान से लदा था, तभी वह नियंत्रण खो बैठा और ठाणे को घोड़बंदर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद चितलसर पुलिस थाने की टीम के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का अभियान चलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही जलने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागपुर में सेमिनरी हिल्स इलाके में गौरखेड़े कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक घर में आग लग गई। इस दौरान हादसे में दो बच्चों की जल कर मौत हो गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
