✕
अयोध्या आएंगे 48 चार्टर्ड विमान, पार्किंग का संकट गहराया
By EditorialPublished on
अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वीआईपी मेहमानों (VIP Guests) के निजी और चार्टर्ड विमानों की पार्किंग के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने व्यवस्था कर दी है ।

x

अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वीआईपी मेहमानों (VIP Guests) के निजी और चार्टर्ड विमानों (Chartered Planes) की पार्किंग के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने व्यवस्था कर दी है । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 12 एयरपोर्ट्स को चुना है, जहां इन विमानों को पार्क किया जाएगा।
दरअसल, हाल ही में शुरू हुए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या हवाई अड्डे में केवल चार पार्किंग स्थल हैं, जो कि सिंगल-आइल जेट विमानों के लिए है। इनमें से एक स्लॉट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान इंडिया वन के के लिए कहा गया है, जहां विमान रात तक रूक सकते हैं। प्रस्तावित 12 वैकल्पिक हवाई अड्डों में खजुराहो, जबलपुर, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, कुशीनगर, कहना है कि एएआई को 22 जनवरी को अयोध्या लिए आरक्षित है।
एएआई के एक सूत्र ने कहा, इंडिया वन के उतरने के बाद अयोध्या हवाई अड्डे पर कोई और विमान नहीं उतरेगा। ऐसे में 1,000 किलोमीटर की दूरी के भीतर 12 हवाई अड्डों को पार्किंग स्थान शेयर करने गोरखपुर, गया और देवघर शामिल हैं। सूत्रों का में 48 चार्टर्ड विमानों के उतरने का निवेदन मिला है। इनमें से कई शानदार प्राइवेट जेट हैं, जिनमें दसॉल्ट फाल्कन 2000, एम्बरायर 135 एलआर और लिगेसी 650, सेसना, बीचक्राफ्ट सुपर किंग एयर 200 और बॉम्बार्डियर शामिल हैं। अयोध्या का हवाई अड्डा रात की लैंडिंग समेत हर मौसम में फ्लाइट्स के उतरने के लिए मुफीद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
