atikraman
नगर संवाददाता. उदयपुर। नगर निगम (Municipal council) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने नए वर्ष की पहली किरण के साथ ही शहर में अस्थाई अतिक्रमण ( Temporary encroachment) और अवैध रूप से खड़े रहने वाले ठेलों ( illegally parked carts) के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान निगम की टीम ने एमबी चिकित्सालय के बाहर, चेटक सर्कल और चेटक सिनेमा के सामने से और कोर्ट चौराहे से अवैध अतिक्रमण हटाया। साथ ही यूनिवरसिटी रोड़ पर 100 फीट रोड़ पर भी खुले में मांस बेच रहे ठेले वालों पर कार्यवाही की । निगम के दस्ते ने कई ठेले भी जब्त किए, जो अवैध रूप से खड़े थे। इस दौरान ठेला चालकों ने विरोध भी जताया पर यह विरोध काम नहीं आया और निगम ने अपना काम किया।
जानकारी के अनुसार शहर में जगह- जगह पर अवैध रूप से कई ठेले खड़े कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इससे लेकसिटी की खुबसूरती खराब हो रही थी। इस पर निगम कई समय से इसके खिलाफ अभियान चलाने की फिराक में था। सोमवार को नए वर्ष के पहले ही दिन आयुक्त वासुदेव मालावत के निर्देश पर निगम की अतिक्रमण निरोधी टीम ने अवैध रूप से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। सबसे पहले यह टीम एमबी चिकित्सालय के बाहर पहुंची, जहां पर जैसे ही निगम की टीम को ठेले वालों ने देखा तो वे खुद ही वहां से रवाना हो गए, वहां पर अतिक्रमण हटाने के बाद टीम चेतक सर्कल पर बने कियोस्क पर पहुँची, जहां पर निगम की टीम ने कियोस्क के बाहर अवैध रूप से रख रखे ठेलों को हटाने की कार्यवाही की। सबसे पहले टीम ने कियोस्क के बाहर रखे ठैलों को हटाकर जब्त करने का काम शुरू कर दिया। चेतक सिनेमा के बाहर करीब 7 ठेलों को जब्त किया गया और इन सभी को ट्रेक्टर में भरकर निगम लाया गया। यहां पर कियोस्क के बाहर अवैध रूप से टीन शेड लगाकर जो अवैध कब्जा किया गया था, उसे तोड़ा गया।
यहां से निगम की टीम कोर्ट चौराहे पर पहुंची, जहां पर न्यायालय के सामने ज्यूस सेंटर वालों ने सरकारी जमीन पर टीन शेड़ डालकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था और अपने काउंटर लगा रखे थे, जिस पर निगम ने जेसीबी की सहायता से इस टीन शेड को हटाया और काउंटर जब्त किए। न्यायालय परिसर की दीवार से ही सटा एक अवैध रूप से कैबिन और काउंटर रखा गया था, जिसे भी जब्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया पर निगम ने अपनी कार्यवाही को पूरा कर ही दम लिया। उप महापौर सिंघवी ने बताया कि अतिक्रमण की कार्यवाही यूनिवरसिटी 100 फीट रोड पर देर रात तक भी की गई। वहां पर अवैध ठेला संचालकों द्वारा खुले में मांस की बिक्री की जा रही थी। वहां से उनको हटाकर उनका सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर कुछ समय पूर्व महापौर ने नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत को निर्देश जारी किए थे।
पूरे शहर में चलेगा अभियान
निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गो सहित कई जगहों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया हैं। निगम ने अभियान की शुरूआत से पहले कई जगहों को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण को वहां से हटाने का फैसला किया था। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, सड़को सहित पर्यटक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें हटाया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story