gas cylinder
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में सोमवार से बीपीएल (BPL) और उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) से जुड़े लोगों को सिलेंडर रिफिल करवाने पर रसोई गैस 50 रूपए सस्ती मिलना शुरू हो गया। वर्तमान में इन उपभोक्ताओं को 500 रूपए में सिलेंडर मिल रहा था, लेकिन भजनलाल सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत इसे 450 रूपए में देने का एलान किया था। हालांकि इसका फायदा तब मिलेगा, जब उपभोक्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा (Bharat Sankalp Yatra) के तहत शहरों और गांवों में लग रहे कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक हर परिवार (उज्जवला और बीपीएल श्रेणी) को माह में एक सिलेंडर 450 रूपए में मिलेगा।
एक माह में दो सिलेंडर लेने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
उदाहरण के तौर पर अगर कोई उपभोक्ता किसी एक महीने में दो सिलेंडर की डिलीवरी लेता है तो उसे केवल एक ही सिलेंडर पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। ये सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि भाजपा (bjp) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राजस्थान में 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी ।
52 करोड़ का आएगा अतिरिक्त भार
सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य के वित्तीय कोष पर हर महीने 52 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार आएगा। वर्तमान में तेल-गैस कंपनियां 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 906 रूपए में उपलब्ध करवा रही है। केन्द्र सरकार की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों
(Ujjwala Connection Holders)
को 300 रूपए की रिबेट या कहे सब्सिडी दी जाती है।
हर महीने 30 लाख रिफलिंग
राज्य में वर्तमान में 70 लाख उज्जवला और बीपीएल कनेक्शनधारी है। इसमें करीब 66 लाख उज्जवला के है, जबकि 4 लाख बीपीएल कनेक्शन- धारी । केन्द्र सरकार की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रूपए सब्सिडी देने के बाद राज्य सरकार को 156 रूपए सब्सिडी अलग से देनी पड़ेगी। राज्य में वर्तमान में इन कनेक्शनधारियों की तरफ से 30 लाख सिलेंडर हर माह रिफिल करवाए जा रहे है।
Editorial

Editorial

Next Story