Suryakumar Yadav Surgery
नई दिल्ली (एजेंसी)। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जर्मनी (Germany) में ग्रॉइन (groin) की सफल सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में सूचना दी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रॉइन इंजरी की सर्जरी कराई है, वह एक सप्ताह में भारत लौट सकते हैं। सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब कराएंगे। जहां से उनके इस साल के आईपीएल तक फिट होने की संभावना है। दुनिया के नंबर- 1 टी-20 बैटर सूर्यकुमार यादव की सर्जरी बुधवार को म्यूनिख के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में हुई। उनसे पहले केएल राहुल ने भी 2022 में म्यूनिख में ही स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवाया था। राहुल एक महीने बाद फिट होकर खेलने लगे थे, लेकिन सूर्या को फिट होने में 2 महीने तक का समय लग सकता है।
द. अफ्रीका में एंकल इंजरी भी हुई थी. सूर्या पिछले महीने साउथ अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल खेलने के दौरान इंजर्ड हुए थे। उन्हें फील्डिंग के दौरान एंकल में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी एंकल सर्जरी हुई थी। उस सर्जरी के बाद अब उनकी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी भी हुई। 2 सर्जरी होने के कारण ही उन्हें फिट होने में ज्यादा समय लगेगा।
आईपीएल (IPL) तक फिट हो जाएंगे, वर्ल्ड कप भी खेलेंगे : क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव इस साल के आईपीएल तक फिट हो गे। टूर्नामेंट के मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावनाएं हैं। आईपीएल के ठीक बाद एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) भी शुरू होगा। सूर्या इसके लिए भी फिट हो जाएंगे। वर्ल्ड कप को देखते हुए ही एनसीए ने करवाई सर्जरी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) भारत में क्रिकेटर्स की फिटनेस और ट्रेनिंग का ध्यान रखती है। एनसीए ने ही जनवरी में सूर्या की सर्जरी करवाने पर जोर दिया था, ताकि वह वर्ल्ड कप से पहले तक पूरी तरह फिट हो सकें।
Editorial

Editorial

Next Story