✕
पीएम मोदी जमीन पर सो रहे, पी रहे सिर्फ नारियल पानी
By EditorialPublished on
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है । इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तकरीबन छह हजार लोग शामिल रहेंगे।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है । इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (PM Narendra Modi) यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत तकरीबन छह हजार लोग शामिल रहेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्र. म. मोदी कठिन तपस्या से गुजर रहे हैं। वे इस समय यम नियमों का पालन कर रहे हैं। वे 11 दिनों के अनुष्ठान पर हैं। इस दौरान प्र.म. मोदी जमीन पर सो रहे हैं और सिर्फ नारियल- पानी ही पी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उपवास रखा हुआ है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री वर्तमान समय में जमीन पर सो रहे हैं और सिर्फ कंबल का इस्तेमाल करते हैं।
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भी प्रधानमंत्री का उपवास रहेगा। वे विशिष्ट मंत्रों का जाप करेंगे। 22 जनवरी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ही मुख्य यजमान की भूमिका में हैं। राम मंदिर से जुड़े अनुष्ठान की शुरूआत 16 जनवरी से हो गई है, जोकि 21 जनवरी तक जारी रहने वाला है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कई दिनों में देशभर के अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना की है। वे महाराष्ट्र के कालाराम मंदिर भी गए और फिर रामकुंड भी पहुंचे। इसके अलावा, 16 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्थित वीरभद्र मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान, उन्होंने जटायु से जुड़ी कहानी भी सुनी। वहीं, प्र.म. मोदी ने दक्षिण भारत के कुछ और मंदिरों के भी दर्शन किए हैं। बीते दिन वे केरल के श्री रामास्वामी मंदिर में थे, जहां पर उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की।

Editorial
Next Story
Related News
X
