cp joshi
नगर संवाददाता उदयपुर। राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सासंद अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ही रहेंगे और उन्हें बदला नहीं जाएगा, उनके नेतृत्व में ही आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) लड़ा जाएगा। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में सरकार ने कार्य करना शुरू किया हैं। राम मंदिर को लेकर अरूण सिंह ने कहा कि पूरा देश राममय हो चुका है। मंदिरों और उनके परिसरों का स्वच्छता अभियान भी चल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता भी उसमें लगे हुए हैं। सभी हर्षोल्लास के साथ 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे और राम ज्योति घर में जलाएंगे। राम मंदिर
(Ram Mandir)
पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने के मामले पर कहा कि कांग्रेस सवाल तो उठाएगी क्योंकि उनके वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में खड़े होकर न्यायाधीश से राममंदिर का देने के बजाए आगामी तारीख देने की अपील की थी। शुरू से ही कांग्रेस (Congress) इसके पक्ष में नही थी कि राम मंदिर बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से जो शीघ्र से शीघ्र सारे मामले सुप्रीम कोर्ट में रखे गए इसके बाद कोर्ट का फैसला आया और देश के प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन भी किया। अरूण सिंह ने कहा की जो दर्शन करेगा उसे पुण्य मिलेगा जो दर्शन नहीं करेगा और राम-राम नहीं कहेगा उसे पुण्य नही मिलेगा।
जिलाध्यक्ष व कुछ मण्डल अध्यक्षों के नहीं आने पर खुसर-पुसर
इधर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह (Arun Singh) के स्वागत के लिए शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली सहित कुछ मण्डल अध्यक्ष विजय आहूजा, राजेश वैष्णव, सिद्धार्थ शर्मा और जितेन्द्र मारू के अलावा शहर की टीम में मंत्री और कुछ एक को छोड़ अन्य उपाध्यक्षों के नहीं आने को लेकर एयरपोर्ट पर भाजपा (BJP) नेता आपस में ही खुसर-पुसर करते हुए नजर आए। हालांकि इनके कोई काम हो सकता है, पर चर्चा यह थी कि जिलाध्यक्ष ने भी भाजपा नेताओं को और विभिन्न ग्रुपों में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के आने की और उनक स्वागत में जाने की सूचना डाली थी।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरूण सिंह गुरूवार को प्रवास पर उदयपुर आए। डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरूण सिंह गुरूवार को उदयपुर आए। उनके आने से पहले ही काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुँच गए और जैसे ही अरूण सिंह एयरपोर्ट से बाहर आए तो भाजपा नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, देहात महामंत्री दीपक शर्मा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, उपमहापौर पारस सिंघवी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, कोटड्डा पूर्व प्रधान मुरारी लाल बंबोरिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
Next Story