✕
जेडीए दस्ते द्वारा सड़क मार्गाधिकार एवं फुटपाथ पर किए अतिक्रमणों पर कार्यवाही
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों एवं अन्य अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। राजस्थान (Rajasthan) उच्च न्यायालय, जोधपुर (Jodhpur) के निर्देशों की पालना में गुरूवार को प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में स्थित सड़कों, फुटपाथ इत्यादि के सड़क भाग में किए गए अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाने हेतु कार्ययोजना जारी की जा चुकी हैं।
_202401191244046798.jpg)
x
_202401191244046798.jpg)
जोधपुर (कासं)। जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों एवं अन्य अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। राजस्थान (Rajasthan) उच्च न्यायालय, जोधपुर (Jodhpur) के निर्देशों की पालना में गुरूवार को प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में स्थित सड़कों, फुटपाथ इत्यादि के सड़क भाग में किए गए अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाने हेतु कार्ययोजना जारी की जा चुकी हैं।
प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चैधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण दस्ते द्वारा गुरूवार को झालामण्ड़ चैराहा से बीआरओ बाईपास हाईकोर्ट होते हुए शताब्दी सर्किल तक मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क भाग के दोनों तरफ एवं फुटपाथ पर दुकानदारों एवं संचालकों द्वारा छप्परें, साईन बोर्ड, दुकानों के आगे रखा सामान, चाय स्टेण्ड, लोहे की फ्रेम, केबिन, तिरपाल, ढेला इत्यादि से अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किए हुए पाए गए। दस्ते द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाया जाकर सड़क मार्गाधिकार को अतिक्रमण (encroachments) मुक्त कर आवागमन हेतु सुचारू किया गया। साथ ही उपस्थित दुकानदारों व संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी कि अतिक्रमण मुक्त सड़क मार्ग में किसी प्रकार से पुनः अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण जोगेन्द्रसिंह चैधरी मय जेडीए दस्ता मौजूद रहा।
सचिव डॉ. हरीतिमा ने बताया कि कार्य योजना के क्रम में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कल शुक्रवार दिनांक 19.01.2024 को शताब्दी सर्किल से झालामण्ड़ चैराहा तक, दिनांक 22.01.2024 को सारण नगर से नान्दड़ी फांटा तक, दिनांक 24.01.2024 को नान्दड़ी फांटा से खोखरिया फांटा तक, दिनांक 29.01.2024 को खोखरिया फांटा से बनाड़ तक सड़क मार्गाधिकार, फुटपाथ आदि में किए गए अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
