✕
बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मिलेंगे अतिरिक्त दस मिनट !
By EditorialPublished on
एसएससी और एचएससी छात्रों (SSC and HSC Students) को इस साल की परीक्षा में परीक्षा की अवधि से दस मिनट पूर्व प्रश्नपत्र नहीं मिलेंगे। इसके बजाये उन्हें आवंटित परीक्षा अवधि के पश्चात दस मिनटों का अतिरिक्त समय प्रदान (Extra Ten Minutes) किया जायेगा।

x

मुंबई । एसएससी और एचएससी छात्रों (SSC and HSC Students) को इस साल की परीक्षा में परीक्षा की अवधि से दस मिनट पूर्व प्रश्नपत्र नहीं मिलेंगे। इसके बजाये उन्हें आवंटित परीक्षा अवधि के पश्चात दस मिनटों का अतिरिक्त समय प्रदान (Extra Ten Minutes) किया जायेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 से छात्रों को परीक्षा का समय शुरु होने से दस मिनट पहले प्रश्नपत्र दिये जाते हैं। ऐसा इसलिये किया जाता है ताकि छात्र प्रश्नों के उत्तर लिखने से पूर्व प्रश्नपत्र को ठीक से पढ़ सकें। लेकिन बाद में देखा जाने लगा कि इस दस मिनट की अवधि के दौरान छात्र नकल की तैयारी करते हैं क्योंकि उन्हें प्रश्न मिल जाते हैं। यानि यदि परीक्षा यदि 11 बजे से शुरु होनी है तो उससे दस मिनट पूर्व अर्थात 10.50 बजे छात्रों को प्रश्नपत्र मिल जाते थे। जबकि इन छात्रों को 11 बजे उत्तर पुस्तिका प्राप्त होती थी ताकि वे अपने उत्तर लिख सकें। लेकिन इन दस मिनटों में छात्र इन प्रश्नों के आधार पर अपनी नकल तैयार करने के मामले आ रहे थे। लिहाजा अब छात्रों को 11 बजे की परीक्षा के लिये 11 बजे ही प्रश्नपत्र मिलेंगे और उसी समय परीक्षा का समय भी शुरु होगा। हालांकि पिछले साल बोर्ड ने प्रश्नपत्र पढ़ने के लिये छात्रों को कोई समय नहीं दिया था और प्रश्नपत्र परीक्षा शुरु होने के समय ही छात्रों को दिये गये थे। लेकिन इस साल से बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के बाद दस मिनट की अतिरिक्त मोहलत देने का निर्णय किया है ताकि शुरुआत में जो समय प्रश्नपत्र पढ़ने में छात्रों का खर्च होगा, उसकी भरपाई की जा सकेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
