Pratahkal-Honesty

मुंबई । मेवाड (Mewad) के राजसमंद जिले के दो प्रवासियों ने ईमानदारी (Honesty) की मिसाल पेश करते हुए एक महिला को उसका रुपयों से भरा पर्स लौटा दिया। वाशी से ट्रेन में यात्रा कर रहे गोरेगांव क्षेत्र के शंभूसिंह परमार और भैरूसिह सिंह परमार को ट्रेन के अंदर एक लेडीज पर्स मिला। उसमें कुछ रुपए, जेवरात और महत्वपूर्ण कागजात थे। अंदर संपर्क नंबर मिलने पर उन्होंने उस महिला से संपर्क साधा और उसे बुलाकर बेग सुपुर्द कर दिया। मुस्लिम महिला ने बताया कि पर्स के अंदर उसके बच्चों की स्कूल की फीस थी जिसको लेकर वह बड़ी चिंतित थी। लेकिन दोनों जिस प्रकार से ईमानदारी दिखाई है, मैं इनके प्रति नतमस्तक हूं।

Next Story