Pratahkal-डॉ. राम मुनि -Dr-Ram Munis-Ghatkopar
मुंबई । श्रमण संघीय सलाहकार डॉ. राम मुनि मसा, विकास मुनि मसा पुणे (Pune) के कोथरूड (kothrud) में चातुर्मास (Chaturmas) सम्पन्न कर घाटकोपर (Ghatkopar) ईस्ट से विहार (Vihar) कर आनन्द भवन घाटकोपर वेस्ट पहुंचे। बीच रास्ते में उनका गुजराती संप्रदाय की महासती जसूबाई आदि थाणा 4 से आध्यात्मिक मिलन हुआ। वे बुधवार को आनन्द भवन से विहार कर अमृत नगर गुजराती आयम्बिल भवन पहुंचेंगे। पदयात्रा में सुरेश डी सिंघवी, हिम्मत रांका, महावीर हिरण, दिनेश वडालमिया, गजेन्द्र सिंघवी, डुंगरसिंह भड़कतीया, तेजमल चीपड़, अनिल चोरड़िया, मुकेश परमार, प्रितम कोठारी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैलेश रांका, हितेश खरवड़, सुरेश रांका, नमन नाबेडा, सुरेश लोढ़ा, चंचल हिंगड़ आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।

Next Story