✕
ठाणे में अणुव्रत गीत महासंगान का आयोजन
By EditorialPublished on
अणुव्रत (Anuvrat) विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सान्निध्य में 18 जनवरी को ठाणे (Thane) में अणुव्रत महासंगान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आचार्य तुलसी द्वारा 1 मार्च 1949 को स्थापित यह आंदोलन 74 वर्ष पूर्ण कर अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

x

मुंबई । अणुव्रत (Anuvrat) विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सान्निध्य में 18 जनवरी को ठाणे (Thane) में अणुव्रत महासंगान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आचार्य तुलसी द्वारा 1 मार्च 1949 को स्थापित यह आंदोलन 74 वर्ष पूर्ण कर अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान में अणुव्रत आंदोलन का अमृत महोत्सव वर्ष पूरे देश में मनाया जा रहा है। जिसके शुभारंभ की घोषणा अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण ने गुजरात प्रवेश के साथ ही अंबाजी के निकट खेरोज में की थी। महावीर बडाला ने बताया कि यह आयोजन ठाणे के रेमंड मैदान में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर के नेतृत्व में अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, संयोजक महेंद्र वागरेचा, मनोज सिंघवी आदि सक्रिय हैं।
Next Story
Related News
X

