sadhusant
पाली (प्रा.सं.) । जिले के तखतगढ़ बाजार में जैन समाज के धार्मिक आयोजन में एक आने की घटना को लेकर जैन समाजबंधुओं ने रोष जताया। श्रीसंघ सभा के तत्वावधान में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी को ज्ञापन देकर घटना के दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 12 जनवरी को तखतगढ़ शहर के बाजार में जैन समाज का धार्मिक आयोजन (सामेला) चल रहा था। जिसमें लगभग 10 जैन संत (jain sant) व बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे। उसी समय एक ट्रक आयोजन में सम्मिलित लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। ज्ञापन में इस घटना को षड्यंत्र के तहत कर साधु-संतों व श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। चार दिन बाद भी घटना के दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसी एक माह में जैन (Jain) संतों के साथ दूसरी घटना है। ज्ञापन में घटना के दोषियों का पता लगाकर दंडित करने की मांग की। दोषियों को सजा नहीं देने पर आन्दोलन किया जाएगा।
Next Story