the story of kantara chapter1 will be completely different
'कांतारा' 2022 में रिलीज हुई और सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने अपनी कमाल की कहानी के साथ हर। किसी को इसके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया। ये फिल्म भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है। दर्शक अभी भी ये फिल्म देखना पसंद करते हैं। इसी बीच निर्माताओं ने 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) की घोषणा कर दी। हाल ही में निर्माताओं ने ऋषभ शेट्टी का बिल्कुल रोमांचकारी लुक जारी किया, इसके बाद से ही फैस की बेकरारी और बढ़ गई है। साथ ही एक टीजर भी जारी किया गया। इस टीजर में ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार देखने को मिला। अब होम्बले फिल्म्स प्रीक्वल 'कांताराः चैप्टर 1' के साथ जनता को अलग यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर के बाद से ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म का फैंस और दर्शकों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इंतजार किया है। अनाउंसमेंट वीडियो के रिलीज के बाद से ही फिल्म के प्लॉट और ऋषभ शेट्टी के किरदार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब फिल्म पर बात करते हुए कहा गया, 'फिल्म प्राचीन समय से प्रेरणा लेती है और पंजुरली दैवा और गुलिगा दैवी देवताओं की उत्पत्ति के बारे में बताती है और उनकी मूल कहानी पर भी प्रकाश डालती है। कांतारा ने पंजुरली देवा के बारे में जानकारी दी थी। प्रीक्वल दर्शकों को पंजुरली देवा और गुलिगा देवी-देवताओं को शामिल करके ऑडियंस को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव देगा।'
Editorial

Editorial

Next Story