✕
शाहिद और कृति की फिल्म इस दिन आयेगी सिनेमाघरों में
By EditorialPublished on
कृति और शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिवील कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है।

x

स्री और भेड़िया जैसी शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर निर्माता दिनेश विज्ञान की अगली मूवी में एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बनेगी। इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले ही सामने आ चुकी है। लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है।
इस बीच कृति और शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिवील कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। बीते साल 9 अप्रैल 2023 को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर बैठे हुए नजर आए, लेकिन इसमें फिल्म के नाम का एलान नहीं किया गया था। ऐसे में अब शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म की नाम 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है।
हालांकि फिल्म का ये टाइटल थोड़ा बड़ा और आकर्षित लग रहा है। टाइटल के संग शाहिद और कृति का एक और लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है, साथ ही मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक का मोशन वीडियो भी इसमें शामिल है। बता दें कि ये पहला मौका है जब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
