jago jaipur
जयपुर (कासं)। अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाली रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाने हेतु जयपुर में नगर निगम जयपुर (jaipur) हेरिटेज, व्यापार महासंध, सामाजिक व अन्य संगठनों के सहयोग से जयपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु कमर कस रखी है। सभी एजेंसियों व संस्थाओं में एक होड़ सी लग गई है। इस होड़ में हेरिटेज निगम भी शामिल है। हेरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर व आयुक्त अभिषेक सुराणा ने 'जागो जयपुर, जगमग जयपुर' थीम के साथ धार्मिक स्थलों के अन्दर व आसपास सफाई हेतु विशेष सफाई अभियान की सोमवार को ताड़केश्वर महादेव मंदिर मे शुरुआत की।
महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, आयुक्त अभिषेक सुराणा, जयपुर व्यापार महासंध के अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित अनेक व्यापारियों ने लगभग 2 धन्टे तक सफाई की। इस मौके पर पार्षद जितेन्द्र लखवानी, रवि सैनी, अतिरिक्त आयुक्त करतार सिंह, उपायुक्त नूर मोहम्मद, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनिया, उप निदेशक जन सम्पर्क मोतीलाल वर्मा, जयपुर व्यापार महासंध अध्यक्ष सुभाष गोयल, चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सोभाग अग्रवाल,, कर्मचारी नेता संतोष विजय मौजूद, एस आई विजीलेंस नवनीत भारद्वाज, सहित सीएसआई व एस आई मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story