Sikh community
उदयपुर। गुरु गोबिंदसिंह (Guru govind singh) के प्रकाश पर्व (festival of lights) पर सिख समाज (Sikh community) की ओर से उदयपुर में नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। प्रकाश पर्व पर शहर में तीन दिवसीय आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत पहले दिन सोमवार को सिख समुदाय की ओर से शहर में यह नगर कीर्तन निकाला गया। कीतर्न शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। महिलाएं नगर कीर्तन के रास्तों को झाडू लगाकर सफाई करती नजर आईं तो नगर कीर्तन के दौरान सिख समाज के धर्मगुरुओं का समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाज के युवाओं ने जगह-जगह शस्त्र प्रदर्शन भी किया जो सबके आकर्षण का केंद्र बना। नगर कीर्तन के मार्ग में कई जगह स्टालें लगाई गई, जहां अल्पाहार एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई।
Editorial

Editorial

Next Story