Pratahkal-Gold Jewellery

मुंबई । जवेरी बाजार में चार व्यापारियों से करीब 1079 ग्राम वजन के 65 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषणों (Gold Jewellery) की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। एलटी मार्ग पुलिस ने किरीट ऊर्फ महाराज रमणीकलाल जोशी नामक जूलर के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मार्फतअली शराफत अली शेख मीरारोड में रहते हैं और उनकी दहिसर इलाके में स्वर्णाभूषण निर्माण का कारखाना है। किरीट ने उनका विश्वास अर्जित कर उनसे तीनसौ ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण बनवाकर लिये थे। लेकिन भुगतान नहीं किया और बाद में शेख के संपर्क से बाहर हो गया। शेख ने किरीट के विरुद्ध एल.टी. मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद इन चारों व्यापारियों के बयान पुलिस ने दर्ज किये हैं।
Next Story